उथल-पुथल के बीच मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गोविंदा, आधे घंटे तक की पूजा-अर्चना; मीडिया से बनाई दूरी

आगर-मालवा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। अभिनेता के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता नजर आई। गोविंदा ने मां बगलामुखी के दर्शन कर करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के पुजारी भारत गुरु ने गोविंदा को माता की चुनरी ओढ़ाई और विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान अभिनेता शांत भाव से मंदिर परिसर में रहे। पूजा पूरी करने के बाद वे मंदिर से रवाना हो गए।

गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

गोविंदा का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब उनके निजी जीवन को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया में चर्चाएं चल रही हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर भी सार्वजनिक रूप से चर्चाएं सामने आती रही हैं। अगस्त 2026 में गोविंदा के मैनेजर ने तलाक की याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी।

इसी बीच गोविंदा और फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं। गोविंदा ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी छवि खराब करने और उन्हें परिवार से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, किसी नए व्यक्तिगत रिश्ते की उनकी ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

इन चर्चाओं के बीच नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में गोविंदा की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। हालांकि उन्होंने अपने दौरे को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

Latest

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीन दिन से उत्साह, बच्चों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने दिखाया हुनर

आगर मालवा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

200 गायों को गौशाला ले जाने पर विवाद, आगर में मारपीट; शहर में घूमते रहे गोवंश

बड़ौद के सुदवास क्षेत्र से शिवगढ़ गौशाला ले जा...
spot_imgspot_img

स्कूटी के सामने अचानक आई नीलगाय, दो महिला पुलिसकर्मी घायल; आरक्षक गंभीर, प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद इंदौर रेफर

आगर मालवा में शुक्रवार को उज्जैन रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के समीप नीलगाय की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन के चौथे दिन रविवार को अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन वाटिका में महिलाओं...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद हाथापाई का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here