अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीन दिन से उत्साह, बच्चों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने दिखाया हुनर

आगर मालवा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रमों में पहले तीन दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहे। अग्रसेन वाटिका में आयोजित कार्यक्रमों में समाज की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को ‘स्कूल चले हम’ थीम पर टिफिन पार्टी आयोजित की गई। महिलाएं और बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म व टीचर गेटअप में पहुंचे और बचपन की यादें ताजा कीं। बच्चों के लिए कक्षा अनुसार विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं के लिए भी विशेष खेल रखे गए।दूसरे दिन शनिवार को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक व फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

तीसरे दिन 4 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष उषा जिंदल, सचिव सविता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सहसचिव नीलम गोयल, उपाध्यक्ष अंकिता मोदी और उनकी टीम ने महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। ‘यादों की बारात’ थीम में 1980 से 1990 के बीच के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘मारवाड़ी सेठानी’ बनकर आने की प्रतियोगिता रखी गई, जिसके संयोजक लीला जिंदल और राजलक्ष्मी अग्रवाल रहे।

मीडिया प्रभारी नेहा कुंछल ने बताया कि आज जजमेंट के लिए शिवानी जैन और श्रुति जैन को आमंत्रित किया गया था, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

Oplus_16908288

Latest

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली...

उथल-पुथल के बीच मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गोविंदा, आधे घंटे तक की पूजा-अर्चना; मीडिया से बनाई दूरी

आगर-मालवा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के...

Newsletter

spot_img

Don't miss

200 गायों को गौशाला ले जाने पर विवाद, आगर में मारपीट; शहर में घूमते रहे गोवंश

बड़ौद के सुदवास क्षेत्र से शिवगढ़ गौशाला ले जा...
spot_imgspot_img

स्कूटी के सामने अचानक आई नीलगाय, दो महिला पुलिसकर्मी घायल; आरक्षक गंभीर, प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद इंदौर रेफर

आगर मालवा में शुक्रवार को उज्जैन रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के समीप नीलगाय की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन के चौथे दिन रविवार को अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन वाटिका में महिलाओं...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद हाथापाई का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here