आगर कलेक्टर के रवैये से पत्रकारों में रोष, हटाने की मांग

आगर-मालवा । आगर मालवा जिले के कलेक्टर डा. शेर सिंह मीना के उपेक्षा पूर्ण रवैये व कार्यप्रणाली से नाराज होकर आगर नगर व जिले के पत्रकारों ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करके कलेक्टर डा. मीना को तत्काल आगर जिले से हटाए जाने की मांग की है। गांधी उपवन में हुई बैठक शनिवार दोपहर एक बजे पत्रकारों की आवश्यक बैठक गांधी उपवन छावनी में संपन्न हुई, जिसमें आगर कलेक्टर की कार्यशैली व पत्रकारों के प्रति उनके उपेक्षा पूर्ण रवैये व संवादहीनता की स्थिति तथा जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पत्रकारो को कवरेज करने से रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने खुलकर अपनी बात रखी और संपूर्ण चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कलेक्टर डा. शेर सिंह मीना के कार्यव्यवहार की घोर निंदा करते हुए राज्य शासन से उन्हें तत्काल हटाकर , जवाबदेह व सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने वाले अधिकारी को नए कलेक्टर के रूप में पदस्थ करने की मांग की गई। किसान संघ भी कर चुका है निंदा प्रस्ताव पारितकलेक्टर डॉ मीना की कार्य प्रणाली कैसी है ? इस बात का अंदाजा इसी से लग जाता है। कि 2 सितंबर को कलेक्टर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर ने किसानों की प्रमुख मांगो की ओर ध्यान ही नहीं दिया। किसानों के प्रति उनका रवैया काफी नकारात्मक एवं संवेदनाहीन है बैठक के दौरान कलेक्टर ने किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा पर किसानों को भड़काने जैसे जैसा गंभीर आरोप भी लगा दिया था इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारी बैठक का बहिष्कार करके चले गए थे और इस घटनाक्रम के दो दिन बाद 4 सितंबर को किसान संघ ने कलेक्टर की कार्यप्रणाली की घोर निंदा करते हुए उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर एएसपी रविंद्र कुमार बोयत को प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन सौपा था पत्रकारों द्वारा कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Latest

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीन दिन से उत्साह, बच्चों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने दिखाया हुनर

आगर मालवा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

उथल-पुथल के बीच मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गोविंदा, आधे घंटे तक की पूजा-अर्चना; मीडिया से बनाई दूरी

आगर-मालवा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के...
spot_imgspot_img

स्कूटी के सामने अचानक आई नीलगाय, दो महिला पुलिसकर्मी घायल; आरक्षक गंभीर, प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद इंदौर रेफर

आगर मालवा में शुक्रवार को उज्जैन रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के समीप नीलगाय की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन के चौथे दिन रविवार को अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन वाटिका में महिलाओं...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद हाथापाई का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here