पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विधायक मधु गेहलोत, एसपी दिलीप कुमार सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

आगर-मालवा। देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन, आगर-मालवा में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मधु गेहलोत, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अनुशासन एवं गरिमापूर्ण तरीके से मार्च करते हुए शहीदों को सलामी दी। देश की सुरक्षा, शांति एवं नागरिकों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शहीद जवानों के नामों का वाचन कर उनके बलिदान को याद किया।हॉट स्प्रिंग की वीरगाथा और सर्वोच्च बलिदान का स्मरणपुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले का सामना करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों की वीरता की स्मृति में मनाया जाता है। उन वीर जवानों का साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण आज भी पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दिवस उन सभी पुलिसकर्मियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति दी।शहीदों का बलिदान पुलिस बल की सबसे बड़ी प्रेरणापुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है। देश की सुरक्षा, नागरिकों के जान-माल की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अनेक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव पुलिस बल का मार्गदर्शन करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर जनसेवा का संकल्प लेने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए शहीदों का जीवन प्रेरणास्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य से पीछे नहीं हटना और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं।कार्यक्रम में विधायक मधु गेहलोत, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीएम कमल मंडलोई, एसडीओपी आगर केएल पटेल, एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, तहसीलदार विजय सेनानी, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक तथा जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और जनसुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प व्यक्त किया।जिला पुलिस आगर-मालवा देश की सुरक्षा एवं जनसेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों को नमन करती है। शहीदों का साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव पुलिस बल एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Latest

मंत्री नारायण सिंह पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

दशहरा पर नई पुलिस लाइन में आयोजन, सशस्त्र पुलिस...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

Newsletter

spot_img

Don't miss

मंत्री नारायण सिंह पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

दशहरा पर नई पुलिस लाइन में आयोजन, सशस्त्र पुलिस...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली...
spot_imgspot_img

आगर में विजयादशमी पर संघ का पथ संचलन, पांच बस्तियों के स्वयंसेवक हुए शामिल

झंडा चौक पर हुआ पांचों बस्तियों के संचलन का संगम, पुरानी कृषि मंडी में पंच परिवर्तन और सामाजिक समरसता पर वक्ताओं ने रखे विचार आगर...

मंत्री नारायण सिंह पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

दशहरा पर नई पुलिस लाइन में आयोजन, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी; जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद आगर मालवा। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार...

स्कूटी के सामने अचानक आई नीलगाय, दो महिला पुलिसकर्मी घायल; आरक्षक गंभीर, प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद इंदौर रेफर

आगर मालवा में शुक्रवार को उज्जैन रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के समीप नीलगाय की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here