तीन चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार; 9 लाख का माल बरामद

चड्डी-बनियान गिरोह के पांच अन्य सदस्य फरार, अटल कॉलोनी के साथ विनायक सिटी और अरिहंत वैली की चोरियों का माल मिला

आगर-मालवा। शहर की अटल कॉलोनी में अगस्त में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन चोरी के मामलों में करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के पांच अन्य सदस्य फरार हैं।पुलिस के मुताबिक, 22-23 अगस्त की रात अटल कॉलोनी स्थित सुनसान मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टोल नाकों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कैल सिंह (धार) को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में कैल सिंह ने पिछले वर्ष दशहरे से दो दिन पहले विनायक सिटी और अरिहंत वैली में हुई चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में चोरी का माल उसकी बहन रायकु निवासी ग्राम पोहा, जिला अलीराजपुर के पास रखना बताया। इसके बाद पुलिस ने 18 सितंबर को रायकु को गिरफ्तार कर उसके घर से जेवर बरामद किए।पुलिस के अनुसार, बरामद माल में करीब 4.5 तोला सोना, जिसकी कीमत 7.50 लाख रुपए और 650 ग्राम चांदी, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए है, शामिल है। गिरोह के अन्य पांच सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Latest

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीन दिन से उत्साह, बच्चों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने दिखाया हुनर

आगर मालवा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

उथल-पुथल के बीच मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गोविंदा, आधे घंटे तक की पूजा-अर्चना; मीडिया से बनाई दूरी

आगर-मालवा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के...
spot_imgspot_img

स्कूटी के सामने अचानक आई नीलगाय, दो महिला पुलिसकर्मी घायल; आरक्षक गंभीर, प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद इंदौर रेफर

आगर मालवा में शुक्रवार को उज्जैन रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के समीप नीलगाय की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में कला प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

आगर मालवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के छह दिवसीय आयोजन के चौथे दिन रविवार को अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन वाटिका में महिलाओं...

गल्ला मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

आगर की गल्ला मंडी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद हाथापाई का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here