आगर मालवा – श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आज आगर में राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी निकलेगी। बाबा बैजनाथ पालकी में सवार होकर राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण करेंगे। शाही सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।शाही सवारी के दिन सोमवार सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सपत्नीक और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद आरती कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।अभिषेक की विधि पुजारी मुकेश पुरी महाराज, ज्योतिष पुरी महाराज और अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।शाही सवारी को लेकर शहर में उत्साहश्रावण के अंतिम सोमवार को निकलने वाली बाबा बैजनाथ की शाही सवारी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बाबा की पालकी के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु जगह-जगह दर्शन और स्वागत करेंगे। शाही सवारी में धर्म, आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा।

